फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: डायबिटीज व बीपी से जूझ रहीं महिलाएं करवा चौथ पर रखें विशेष ध्यान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। करवाचौथ को लेकर जहां सभी महिलाएं काफी उत्साहित हैं, वहीं बीपी और डायबिटीज की बीमारी से जूझ रही महिलाएं को अपना विशेष ख्याल रखने की आवश्यकता है। ऐसे में बीमारी से जूझ रही महिलाएं करवाचौथ पर निर्जला व्रत के बजाय, मोडिफाइड व्रत रख सकती हैं, जिसमें सूर्योदय से पहले पानी या नारियल पानी पी सकती हैं।

विशेषज्ञों की मानें तो व्रत रखने से पहले डॉक्टर से सलाह लें, खासकर अगर आपको जटिलताएं हों या डायबिटीज कंट्रोल में न हो। इसके अलावा व्रत के दौरान अपने ब्लड शुगर लेवल पर नजर रखें। कुछ भी समस्या होने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लें। नारियल पानी पीने से शरीर में डिहाइड्रेशन की स्थिति से बचा जा सकता है।
विज्ञापन


निजी अस्पताल में डायटीशियन डॉ. अवंतिका मजूमदार ने बताया कि यदि किसी महिला को डायबिटीज पूरी तरह से नियंत्रण में नहीं है, या किसी प्रकार की जटिलता है, तो व्रत रखने से पहले डॉक्टर से परामर्श जरूर लें। व्रत के दौरान ब्लड शुगर लेवल पर नियमित नजर रखना भी बेहद जरूरी है।
विज्ञापन



चांद निकलने के बाद सबसे पहले लें तरल पदार्थ

चांद निकलने के बाद व्रत खोलने की प्रक्रिया में भी सावधानी बरतनी चाहिए। डायबिटीज और बीपी से पीड़ित महिलाओं को पहले पानी या नारियल पानी पीकर ही व्रत खोलना चाहिए। उसके बाद ही हल्का भोजन लेना उचित रहता है। व्रत के दौरान अगर चक्कर आना, कमजोरी, अत्यधिक पसीना आना या कोई असामान्य लक्षण नजर आएं तो इसे नजरअंदाज न करें और तुरंत चिकित्सा सलाह लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें