फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: करवाचौथ के लिए महिलाओं ने तेज की खरीदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बाजारों में प्लाजो और शरारा लहंगे की बढ़ी मांगी, पिछले साल के मुकाबले 10 प्रतिशत तक तेजी, अगले दो-तीन दिनों में बढ़ेंगे ग्राहक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। करवाचौथ को लेकर शहर के बाजारों में महिलाओं की खरीदारी तेज होने लगी है। इस बार पारंपरिक साड़ियों और सूट के साथ प्लाजो और शरारा लहंगे महिलाओं की पसंद बने हुए हैं। एनआईटी-1, एनआईटी-4, 5, अजरौंदा और बल्लभगढ़ के बाजारों में इन परिधानों की अच्छी मांग है। दुकानदारों के अनुसार, प्रत्येक दुकान पर रोजाना औसतन 10-10 प्लाजो और शरारा लहंगे बिक रहे हैं। पिछले वर्ष के मुकाबले इनके दाम में करीब 10 प्रतिशत तक की तेजी दर्ज की जा रही है।

बाजारों में महिलाओं को बजट के अनुसार अलग-अलग डिजाइन और रंगों के परिधान मिल रहे हैं। दुकानों पर एक हजार से तीन हजार रुपये तक के लहंगों के साथ तीन हजार से आठ हजार रुपये तक की कीमत वाले डिजाइनर लहंगे भी उपलब्ध हैं। इनमें कढ़ाई, आकर्षक बॉर्डर और आधुनिक डिजाइन वाले परिधानों को पसंद किया जा रहा है। महिलाएं करवाचौथ की पूजा और शाम के कार्यक्रमों में पहनने के लिए ऐसे कपड़े खरीद रही हैं, जो पारंपरिक होने के साथ आधुनिक लुक भी दें।
विज्ञापन




बातचीच

प्लाजो और शरारा लहंगे में पारंपरिक और आधुनिक दोनों तरह का लुक मिलता है। करवाचौथ पर पहनने के लिए डिजाइन और कीमत देखकर खरीदारी कर रही हूं। - पूजा, ग्राहक

त्योहार पर कुछ नया पहनने का मन होता है। बाजार में बजट के अनुसार कई विकल्प हैं, इसलिए रंग और डिजाइन पसंद करके लहंगा खरीद रही हूं।- भावना, ग्राहक


इस बार प्लाजो और शरारा लहंगों की मांग अच्छी है। पिछले साल के मुकाबले बिक्री में करीब 20 प्रतिशत तक की तेजी आई है। हालांकि इस वर्ष दाम भी 10 प्रतिशत तक बढ़े हैं। - श्रवण, दुकानदार
विज्ञापन


करवाचौथ नजदीक आने के साथ बाजारों में ग्राहकों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है। अगले दो-तीन दिनों में बाजार में खरीदारी और तेज हो सकती है। - अजीम, दुकानदार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें