गदपुरी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजवीर सिंह के अनुसार, गांव नंगला भीकू निवासी चंद्रपाल ने शिकायत दर्ज करवाई है कि बीती 17 दिसंबर को दोपहर के करीब साढ़े तीन बजे वह अपने प्लॉट से घर की तरफ जा रहा था। वह घर के समीप पहुंचा तो उसने देखा कि रेखा उसके परिवार के साथ गाली-गलौज कर रही है।
उसने रेखा को गाली देने से मना किया, जिस पर रेखा ने गुस्से में आकर अपने हाथ में लिए हुए पाइप से उस पर हमला किया, जिससे वह नीचे गिर गया। इसके बाद रेखा की मां माया ने उसे पकड़ लिया और रेखा ने उसके सिर पर वार किए। आरोपियों ने पीट-पीटकर उसे अधमरा कर दिया और जाते-जाते उसे जान से मारने की धमकी भी देकर गए हैं।
महिला के साथ गाली-गलौज कर मारपीट
राजपूत मोहल्ला में शराबी ने महिला के साथ गाली-गलौज की। महिला ने गाली-गलौज का विरोध किया तो आरोपी ने महिला की आंखों में रेत डालकर मारपीट की। कैंप थाना पुलिस ने मामले में नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कैंप थाना प्रभारी इंस्पेक्टर उदयभान के अनुसार राजपूत मोहल्ला निवासी रेखा ने शिकायत दी है कि बीती 10 अप्रैल को उसका पड़ोसी दीपक उर्फ कठुला शराब पीकर गली में घूम रहा था।
आरोपी दीपक उसे देखकर उसके साथ गाली-गलौज करने लगा। इसके बाद उसने दीपक की बहन को शिकायत की। इससे गुस्सा होकर दीपक ने उसकी आंखों में रेत डाल दिया और उसके साथ मारपीट की। उसने शोर मचाया, जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।