फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध तरीके से गर्भपात की दवा बेचने वाली महिला गिरफ्तार

विज्ञापन
women arrested for illegally selling abortion pills
विज्ञापन
बल्लभगढ़। स्वास्थ्य विभाग और पुलिस विभाग की संयुक्त कार्रवाई से आदर्श नगर थाना क्षेत्र में एक महिला को गर्भपात की दवाईयां बेचने के मामले में गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई मंगलवार देर रात की गई।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. रणदीप पुनिया को गुप्त सूचना मिली कि आदर्श नगर में एक महिला अवैध रूप से गर्भपात करने का काम कर रही है। सीएमओ के निर्देश पर डॉ. हरीश आर्य, डा. हरजिंदर सिंह और डा. राखी को जांच के लिए अधिकृत किया गया। टीम ने नकली ग्राहक के तौर पर एक महिला को अपने साथ चलने को तैयार किया और महिला की सहमति मिलने पर टीम ने लगभग पांच हजार रुपये उसको दिए।
पहचान के तौर पर नोट पर विशेष चिन्ह लगाए गए थे। इसके बाद टीम योजना अनुसार कुछ दूरी पर छुप गई। नकली ग्राहक को अपना गर्भपात करवाने के लिए भेजा। उसके बाद आरोपी महिला ने उसे तीन तरह की दवाएं गर्भपात के लिए खाने के लिए दी। इशारा मिलते ही टीम ने आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें