अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। नागरिक अस्पताल बीके से बच्चा चोरी होने के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। पूरी घटना में बड़ा गिरोह शामिल होने की आशंका है। ऐसे में पुलिस नोएडा और गाजियाबाद में छापेमारी कर रही है।
एसीपी क्राइम अमन यादव ने बताया कि चोरी हुए नवजात को महिला सोनी उर्फ ज्योति खरीद रही थी। उसकी योजना बच्चे को आगे किसी अन्य को बेचने की थी। पुलिस पहले इस केस में दो महिलाओं समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। बता दें कि बीके अस्पताल से मंगलवार सुबह चोरी हुए नवजात को पुलिस ने 12 घंटे बरामद कर लिया था। आरोपियों में मुख्य साजिशकर्ता देव, दीपक, बच्चा चोरी करने की आरोपी अनीता व पूजा का शामिल हैं। पुलिस ने तीन दिन की रिमांड पर ले रखा है। आरोपी सोनी बच्चे को आगे किसी और को बेचने वाली थी। अभी उससे पूछताछ चल रही है।