फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आकर मां और दो बेटियों की मौत, दो ट्रेनों के बीच में फंसने से नहीं निकल पाईं

Fri, 05 Feb 2021 06:32 PM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
विज्ञापन
ट्रेन दुर्घटना में दो बेटियों समेत मां की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

फरीदाबाद के लकड़पुर रेलवे फाटक पार करते समय गुरुवार देर शाम एक महिला और उसकी दो बेटियां एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गईं। इस दुर्घटना में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान शिव दुर्गा विहार ई-ब्लॉक निवासी सुनीता उर्फ नीता (40) सब्बी (18) और इंदू (16) के रूप में हुई है। पुलिस नेे शव पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिए हैं।

विज्ञापन


एएसआई सविता ने बताया कि गुरुवार देर शाम तीनों खरीदारी के लिए घर से निकली थीं। जब वह लकड़पुर रेलवे फाटक पार कर रही थीं, उसी दौरान एक पटरी पर एक्सप्रेस और दूसरी पर मालगाड़ी आ गई। तीनों मां बेटी बीच में फंस गईं और हड़बड़ी में एक्सप्रेस ट्रेन के नीचे आ गईं।

सुनीता के पति राजीव पाठक ने बताया कि वह मूलरूप से उत्तर प्रदेश एटा जिले के जैथरा गांव के रहने वाले हैं। वह दिल्ली और आगरा से मोबाइल लाकर फरीदाबाद के शोरूम में सप्लाई करने का काम करता है।
विज्ञापन


गुरुवार को वह आगरा गए थे। वहां से लौटते समय उन्हें पुलिस के माध्यम से पत्नी और बेटियों के ट्रेन की चपेट में आने की सूचना मिली। राजीव ने बताया कि उसकी सात बेटियां हैं। सब्बी और इंदू उनकी बड़ी बेटियां थीं। सबसे छोटी बेटी की उम्र चार साल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें