फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सवारी बनकर लोगों का सामान चुराने वाली महिला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन दिन पहले स्कूल की प्रधानाचार्य का बैग किया था चोरी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। ऑटो व ई-रिक्शा में सवारी बनकर लोगों का सामान चोरी करने वाली महिला को क्राइम ब्रांच डीएलएफ प्रभारी कप्तान सिंह की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। महिला की पहचान पलवल के गांव असावटी निवासी शारदा के रूप में हुई है।
विज्ञापन

27 जनवरी को ओल्ड फरीदाबाद थाने में स्प्रिंग फील्ड काॅलोनी निवासी मंजू मेहता ने शिकायत में बताया कि वह भारतीय विद्या निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में प्रधानाचार्य हैं। वह ई-रिक्शा से अपने घर के लिए रवाना हुई थीं। ई-रिक्शा में एक महिला अपने बच्चे के साथ पहले से भी बैठी हुई थी। सेक्टर-29 मंडी के पास उन्होंने दूसरा ई-रिक्शा कर लिया। उसमें एक छात्रा व एक पुरुष बैठा था। घर के पास जब वह ई-रिक्शा से उतरीं तो उनका पर्स गायब था। पर्स में 69 हजार रुपये, सोने की चेन, अंगूठी, लाॅकेट व बैंक के कागजात थे। क्राइम ब्रांच ने मंगलवार को सेक्टर 19 मार्केट से आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। महिला वहां सोने की चेन बेचने की फिराक में घूम रही थी। पूछताछ में महिला ने बताया प्रधानाचार्य मोबाइल देखने में व्यस्त थी। उसी समय उसने बैग से छोटा पर्स निकाल लिया। आरोपी ने सोने की अंगूठी और लॉकेट 25000 में बेच दिए। चेन बेचने के लिए वह सेक्टर 19 आई थी। पुलिस ने महिला के कब्जे से सोने की चेन व 80000 रुपये बरामद किए हैं। जांच में सामने आया कि महिला दिल्ली में जेब काटने के आरोप में दो बार जेल जा चुकी है। बाहर आते ही वह दोबारा से चोरी करना शुरू कर देती है। पूछताछ के बाद आरोपी महिला को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें