फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: रिफंड के बहाने महिला से 12.50 लाख की ठगी, 4 आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपियों के बैंक खातों में 7.50 लाख रुपये फ्रीज कराए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। ऑनलाइन शॉपिंग रिफंड के नाम पर साइबर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। फरीदाबाद की साइबर थाना सेंट्रल पुलिस ने पंजाब के पटियाला से गिरोह के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों ने एक युवती के बैंक खाते से 12.50 लाख रुपये की ठगी की थी।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार, सेक्टर-15ए निवासी पीड़िता ने 27 सितंबर को 2,310 रुपये का डोसा तवा ऑर्डर किया था। पैसे कटने के बाद भी ऑर्डर का ब्योरा एप पर दर्ज नहीं हुआ। युवती ने रिफंड के लिए गूगल पर अमेजन का कस्टमर केयर नंबर खोजा और कॉल किया। कथित प्रतिनिधियों ने रिमोट एक्सेस एप के जरिये उसका मोबाइल फोन हैक कर लिया। इसके बाद आरोपियों ने अलग-अलग किस्तों में उसके खाते से कुल 12.50 लाख रुपये निकाल लिए। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पटियाला निवासी अमरिंद्र, महेश, रोहित और टोनी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के बैंक खातों में 7.50 लाख रुपये फ्रीज करा दिए हैं। पांच लाख रुपये नकद बरामद किए गए हैं, जिससे ठगी गई पूरी रकम बरामद हो गई है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल तीन मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस पूछताछ में गिरोह के काम करने का शातिर तरीका सामने आया है। मुख्य आरोपी अमरिंद्र टेलीग्राम के जरिये टोनी से ठगी के पैसों के अमेजन गिफ्ट वाउचर खरीदता था। इन वाउचर का उपयोग ब्लिंकिट एप से सामान खरीदने के लिए किया जाता था। अमरिंद्र फिर उस सामान को महेश और रोहित को कम कीमत पर बेच देता था, जिससे रकम तुरंत नकदी में बदल जाती थी। फरीदाबाद पुलिस ने आमजन से साइबर ठगी से सावधान रहने की अपील की है। ऑनलाइन शॉपिंग एप या बैंक का कस्टमर केयर नंबर केवल उनकी आधिकारिक वेबसाइट या एप से ही लें। गूगल सर्च पर मिलने वाले अनजान नंबरों पर भरोसा न करें, न ही स्क्रीन शेयरिंग एप्स डाउनलोड करें। साइबर ठगी का शिकार होने पर तुरंत राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें