फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: नशा तस्करी के 395 मामलों में 538 आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 395 एनडीपीएस मामले दर्ज किए हैं। इन मामलों में 538 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें 134 नशा सप्लायर शामिल हैं। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में नशीले पदार्थ बरामद किए। इनमें 376.399 किलोग्राम गांजा, 622.76 ग्राम स्मैक और 2.337 किलोग्राम कोकीन शामिल है। इसके अलावा 1.481 किलोग्राम चरस और 3.807 किलोग्राम अफीम भी जब्त की गई। पुलिस ने एमडीएमए समेत अन्य प्रतिबंधित दवाइयां भी बरामद की हैं। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि नशे की सप्लाई चेन तोड़ने के लिए सप्लायरों के स्रोतों की पहचान की जा रही है। आमजन से अपील की गई है कि वे नशा तस्करी की सूचना डायल 112 या कंट्रोल रूम नंबर 9999150000 पर दें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें