फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने ट्रैफिक पुलिस वाले को मारे 15 चप्पल: होटल की संचालिका का वीडियो वायरल, दीपक का था बस ये कसूर

Wed, 06 Aug 2025 10:11 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद

सार

केयरटेकर सोनू और करण ने उनके दोनों हाथ पकड़ लिए। जिसके बाद संचालिका रंजित कौर ने चप्पलों से मारना शुरू कर दिया। वीडियो के अनुसार करीब 15 बार चप्पल से पीटा। 
विज्ञापन
ट्रेफिक पुलिसकर्मी की पिटाई करती महिला का वीड़ियो हुआ वायरल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के फरीदाबाद स्थित सरूरपुर इलाके में एक ओयो होटल की संचालिका ने ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मी की चप्पलों और लात-घूंसों से पिटाई कर दी। पुलिसकर्मी होटल के बाहर खड़ी गाड़ियों को हटाने के लिए होटल के अंदर गया था। इस घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस मामले में थाना मुजेसर पुलिस ने पुलिस कर्मचारी से मारपीट करने, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने व बंधक बनाने की धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया है। वहीं होटल संचालिका सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Trending Videos

होटल के सामने खड़ी गाड़ियों के बारे में पूछने गया था पुलिसकर्मी
सरूरपुर चौक के पास बने ट्रैफिक पुलिस बूथ पर पुलिसकर्मी दीपक तैनात थे। बताया जा रहा है कि 30 जुलाई को दिन के समय वह दयाल अस्पताल चौक पर मौजूद थे। उन्हें सूचना मिली की पीछे नेशनल ओयो होटल के सामने जाम लगा हुआ है। जब वह वहां जाम खुलवाने गया और होटल के सामने खड़े वाहनों के बारे में होटल कर्मियों से पूछा, तो वह गुस्से में आ गए और उनको अंदर खींच कर ले गए। 

रंजित कौर ने मारे 15 चप्पल
केयरटेकर सोनू और करण ने उनके दोनों हाथ पकड़ लिए। जिसके बाद संचालिका रंजित कौर ने चप्पलों से मारना शुरू कर दिया। वीडियो के अनुसार करीब 15 बार चप्पल से पीटा। इस दौरान केयरटेकर ने भी सिपाही को लात-घूंसों से पीटा। इस घटना की एक कर्मचारी वीडियो बना रहा था। सिपाही दीपक लगातार खुद को छुड़ाने और वीडियो न बनाने की गुहार लगा रहा था।

पुलिस ने तीन को किया गिरफ्तार
पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि पुलिस चौकी संजय कॉलोनी की टीम ने कार्रवाई करते हुए रंजित कौर (50) निवासी कालकाजी, दिल्ली (होटल संचालिका), सोनू (25) निवासी अच्छेजा पलवल व करण (20) निवासी मंगोलपुरी दिल्ली (केयर टेकर) को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

पूछताछ में बताया क्यों मारा
प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि जब पुलिसकर्मी जाम लगने के कारण होटल के सामने खड़े वाहनों के बारे में कहने के लिए गया तो गुस्से में आकर वे पुलिसकर्मी को अंदर ले गये वहां पर होटल संचालिका व अन्य ने पुलिसकर्मी के साथ मारपीट की और उसका वीडियो बनाया। आरोपियों को अदालत में पेश कर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें