फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: वाहन की टक्कर से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। बाईपास रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत हो गई। हादसा 22 सितंबर की सुबह करीब चार बजे हुआ। महिला कूड़ा डालने के बाद सड़क पर पहुंची थी, तभी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी।
विज्ञापन

गंभीर हालत में उसे ईएसआई अस्पताल एनआईटी-3 ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। राजीव नगर निवासी स्वाती कुमारी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी मां आशा देवी घर से कूड़ा लेकर गंदे नाले की तरफ गई थीं। कूड़ा डालने के बाद वह बाईपास रोड पर पहुंचीं। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि 22 सितंबर को मृतका की एमएलआर और बेटी की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें