फरीदाबाद। गोवंश को बचाने के चक्कर में ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ऑटो चालक समेत चार लोग घायल हो गए, इनमें एक महिला भी शामिल है। हादसे में ऑटो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना शनिवार सुबह सराय के पास की बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सड़क पर गोवंश आने के बाद चालक ने उसे बचाने का प्रयास किया। इसी दौरान ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। ऑटो में चालक समेत चार सवारियां थीं। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। राहगीरों ने ऑटो को सीधा कर उसमें फंसी सवारियों को बाहर निकाला और घायलों की मदद की थी। हादसे में महिला समेत सभी सवारियों को मामूली चोटें आईं। संवाद