संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। ओल्ड फरीदाबाद स्थित बाईपास रोड पर सोमवार शाम तेज रफ्तार बाइक ने पैदल सड़क पार कर रही एक महिला को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
मृतका की पहचान यूपी के कासगंज स्थित गांव मंझोला निवासी शीतला के रूप में हुई है। मृतका के भतीजे धीरज ने पुलिस को बताया सोमवार शाम करीब पांच बजे बुआ शीतला पैदल ओल्ड फरीदाबाद स्थित बाड़ मोहल्ला आ रही थीं। सड़क पार करते समय एक तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शीतला को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
कैलाश गठवाल