फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेहरू काॅलेज : बीसीए में एक सीट पर 17 दावेदार

Tue, 04 Jul 2023 10:55 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। जिले के 11 सरकारी और गैर सरकारी महाविद्यालयों की 9270 सीटों पर 7 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन की प्रकिया जारी है। सेक्टर-16 स्थित राजकीय महाविद्यालय छात्रों की पहली पसंद बना हुआ है। कॉलेज के 2140 सीटों पर अभी तक 12433 आवेदन आए हैं। इनमें सबसे अधिक विद्यार्थियों का रुझान बीसीए की तरफ है। एक सीट पर 17 विद्यार्थियों के आवेदन आए हैं।
इसके अलावा बीबीए पाठ्यक्रम में आवेदन आए हैं। एक सीट पर करीब 12 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। वहीं, राजकीय महिला कॉलेज में बीसीए में रुझान ज्यादा है। 40 सीटों पर दाखिले के लिए 972 आवेदन आए हैं। इसके बाद बीबीए के प्रति छात्राओं का रुझान है। वहीं, अन्य कॉलेजों में भी सीट से तीन से चार गुणा विद्यार्थियों ने आवेदन किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालय की दाखिला संयोजक प्रो. सुप्रिया ने बताया कि आवेदन फार्म को देखते हुए कहा जा सकता है। सेक्टर 16 स्थित राजकीय महाविद्यालय में करीब 12433 आवेदन आए हैं। इनमें से कई पाठ्यक्रम ऐसे हैं कि सीट से कई गुणा आवेदन आए हैं। महाविद्यालय में 2140 सीट है। एक सीट पर 17 से अधिक विद्यार्थी दावेदार हैं। जिले के अन्य कॉलेजों के मुकाबले नेहरू कॉलेज में आवेदन सबसे ज्यादा आते हैं। वहीं, सेक्टर 16 स्थित महिला महाविद्यालय की दाखिला संयोजक डॉ. अर्चना वर्मा ने बताया कि सात पाठ्यक्रम में कुल 680 सीटें हैं, जिसके लिए अभी तक 2552 आवेदन आ चुके हैं। अब 17 जून से 9 जुलाई तक ऑनलाइन दस्तावेज का सत्यापन कॉलेज द्वारा किया जाएगा। पहली और दूसरी मेरिट लिस्ट 12 जुलाई से 20 जुलाई तक जारी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें