महिला ने ली थी ट्रेनिंग, काम नहीं करने पर प्राथमिकी दर्ज कराने की दी जा रही थी धमकी
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। जनगणना कार्य के लिए दबाव बनाने पर सेक्टर-62 स्थित आशियाना क्षेत्र में रहने वाली 38 वर्षीय महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। महिला के परिजनों का आरोप है कि नगर निगम के अधिकारी व कर्मचारी जनगणना कार्य नहीं करने पर प्राथमिकी दर्ज कराने की धमकी दी थी। उसी के चलते महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। पुलिस प्रवक्ता यशपाल का कहना है कि महिला के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। बयान के आधार पर पुलिस की ओर से कार्रवाई की जा रही है। नगर निगम के क्लर्क दशरथ का कहना है कि मुद्रा उनके पास आई थी और ट्रेनिंग के बाद किट भी लेकर गई है।
सेक्टर-62 स्थित आशियाना क्षेत्र में रहने वाले सूबे सिंह ने बताया कि उनकी पत्नी मुद्रा ब्यूटी पार्लर का काम करती हैं। मुद्रा को उसकी एक सहेली समा सचदेवा ने बताया था कि जनगणना कार्य करने पर 35 हजार रुपये मिलेंगे। उसी के चलते वह नगर निगम कार्यालय पहुंचीं। पति सूबे सिंह का आरोप है कि वहां मौजूद नगर निगम की जोनल टैक्स ऑफिसर (जेडटीओ) सुमन रतरा उनके सहयोगी रणबीर और क्लर्क दशरथ ने पत्नी का आधार कार्ड लेकर फार्म भर दिया। फार्म भरने के बाद उनकी पत्नी मुद्रा ने 21 से लेकर 23 अप्रैल तक एनआईटी 3 नंबर स्थित डीएवी कॉलेज में ट्रेनिंग ली। ट्रेनिंग के दौरान पता चला कि सैलरी कम दी जाएगी।
ट्रेनिग के बाद दी गई किट
ट्रेनिंग के बाद उनको कार्य करने के लिए किट भी दे दी गई लेकिन सैलरी कम होने के चलते उनकी पत्नी ने कार्य करने से मना कर दिया। आरोप है कि नगर निगम के कर्मचारी कई दिनों से फोन कर उनकी पत्नी मुद्रा को जनगणना का काम करने के लिए दबाव बना रहे है। आरोप है कि कर्मचारियों ने यह भी कहा कि यदि उसने काम करने से मना किया तो उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। कर्मचारियों की बातों से मुद्रा काफी घबरा गई थी और पिछले कुछ दिनों से मानसिक तनाव में चल रही थी। बुधवार को उसने अपने घर पर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। परिजनों ने उसको तुरंत उपचार के लिए सेक्टर 62 स्थित निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां महिला का उपचार चल रहा है। मामले की सूचना पुलिस को भी दे दी गई है।
वर्जन
जनगणना का काम सरकारी काम है। इस मामले की जानकारी नहीं है। इसकी जांच की जाएगी।
-धीरेंद्र खड़गटा निगम आयुक्त
From: Manish Kumar Srivastava (del-dakinchargedel.amarujala.com)
Date: 07-05-2026 07:52 pm
To: mohit.shukladel.amarujala.com
जनगणना कार्य के लिए दबाव बनाने पर महिला ने खाया जहरीला पदार्थ
महिला ट्रेनिंग के बाद लेकर गई थी किट
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। जनगणना कार्य के लिए दबाव बनाने पर सेक्टर-62 स्थित आशियाना क्षेत्र में रहने वाली 38 वर्षीय महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। महिला के परिजनों का आरोप है ि नगर निगम के अधिकारी व कर्मचारी जनगणना कार्य नहीं करने पर प्राथमिकी दर्ज कराने की धमकी दी थी। उसी के चलते महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। पुलिस प्रवक्ता यशपाल का कहना है कि महिला के बयान दर्ज कर लिए गए है। उस बयान के आधार पर पुलिस की ओर से कार्रवाई की जा रही है। वहीं, नगर निगम कर्मचारी दशरथ का कहना है कि मुद्रा उनके पास आई थी और ट्रेनिंग के बाद किट भी लेकर गई ह ै।
सेक्टर-62 स्थित आशियाना क्षेत्र में रहने वाले सूबे सिंह ने बताया कि उनकी पत्नी मुद्रा ब्यूटी पार्लर का काम करती हैं। मुद्रा को उसकी एक सहेली समा सचदेवा ने बताया था कि जनगणना कार्य करन पर 35 हजार रुपये मिलेंगे। उसी के चलते वह नगर निगम कार्यालय बीके चौक पहुंची। पति सूबे सिंह का आरोप है कि वहां मौजूद नगर निगम के अधिकारी सुमन रतरा, रणबीर और दशरथ ने पत्नी का आधार कार्ड लेकर फार्म भर दिया। फार्म भरने के बाद उनकी पत्नी मुद्रा ने 21 से लेकर 23 अप्रैल तक एनआईटी 3 नंबर स्थित डीएवी कॉलेज में ट्रेनिंग ली। ट्रेनिंग के दौरान उनको पता चला कि उनको सैलरी कम दी जाएगी।
ट्रेनिंग के बाद उनको कार्य करने के लिए किट भी दे दी गई, लेकिन सैलरी कम होने के चलते उनकी पत्नी ने कार्य करने से मना कर दिया। आरोप है कि नगर निगम के कर्मचारी कई दिनों से फोन करक उनकी पत्नी मुद्रा को जनगणना का काम करने के लिए दबाव बना रहे है। आरोप है कि कर्मचारियों ने यह भी कहा कि यदि उसने काम करने से मना किया तो उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। कर्मचारियों की बातों से मुद्रा काफी घबरा गई थी और पिछले कुछ दिनों से मानसिक तनाव में चल रही थी। ब धवार को उसने अपने घर पर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। परिजनों ने उसको तुरंत उपचार के लिए सेक्टर 62 स्थित निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां महिला का उपचार चल रहा है। मामले की सूचना पुलिस को भी दे दी गई है।