फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनों के शब्दों के वार से हारी 'कविता': बुआ ने ही भतीजी के चरित्र पर लगाया लांछन, महिला ने दी जान; चार पर केस

Thu, 10 Jul 2025 08:37 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद

सार

लांछन लगाए जाने के बाद से महिला का मानसिक संतुलन खराब हो गया था। उसने 8 जुलाई की शाम को सल्फास की गोली खा ली थी। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने तीन महिला सहित चार के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फरीदाबाद के थाना तिगांव क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव घुडासन में रहने वाली महिला के चरित्र पर तीन महिला सहित चार ने लांछन लगाया। जिसके बाद महिला ने बदनामी होने की वजह से जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उपचार के दौरान महिला की देर रात मृत्यु हो गई। थाना तिगांव पुलिस ने आत्महत्या के लिए मजबूर करने पर चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन





 

जिला बागपत, उत्तर प्रदेश के रहने वाले कपिल त्यागी ने बताया कि उनकी बहन कविता त्यागी की शादी 4 जुलाई 2004 को वेद प्रकाश त्यागी निवासी गांव घुडासन के साथ हुई थी। जिसके चार बच्चे हैं। उनकी बुआ पूनम की लड़की शिवानी त्यागी की शादी उनकी बहन के जेठ के लड़के निखिल के साथ साल 2012 में हुई थी। जिसका आपस में मनमुटाव चल रहा था। दोनों निखिल व शिवानी उनकी बहन के मकान के बराबर में अपने मकान में अलग रहते हैं।

शिवानी व निखिल के मनमुटाव के चलते 5 जुलाई को शिवानी की मां पूनम त्यागी, पिता बिजेंद्र त्यागी, सुकेसना उर्फ भूरी ग्राम सिंघोला (दिल्ली) ने निखिल के घर आकर पहले निखिल के साथ कहासुनी की। उसके बाद उनकी बहन कविता के घर में जाकर उसके ऊपर उलटे सीधे आरोप लगाकर गाली गलौज की। आरोप है कि उनकी बहन को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी। इस दौरान आरोपी उनकी बहन के साथ मारपीट करने पर उतारू हो गए, लेकिन गांव के लोग इकट्ठा हो गए। जिसके बाद शिवानी की मां पूनम, शिवानी के साथ निखिल के घर पर चली गई और वहीं रुक गई। उसके बाद भी पूनम उनकी बहन को ताने देती रही। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई।

दोनों को भेज दिया घर, फिर ऑडियो के जरिए किया बदनाम
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रात को ही शिवानी के पिता बिजेन्द्र अन्य दो लोगों को बुलाया। जिसके बाद वह शिवानी और उसकी मां पूनम को अपने साथ ले गए। आरोप है कि उसके बाद पूनम ने फोन से ऑडियो रिकॉर्डिंग करके उनके सभी रिशतेदारी में कविता खिलाफ अपशब्द बोले व उसके चरित्र पर लांछन लगाए। उसे बदनाम करने की नीयत से सभी के पास भेज दी।
विज्ञापन

इसके बाद उनकी छोटी बहन डिंपल ने पूनम की ओर से भेजी गई ऑडियो रिकार्डिंग उनकी बहन कविता के मोबाइल पर भेज दी। जिसे सुनकर उनकी बहन कविता का मानसिक संतुलन खराब हो गया और उसने 8 जुलाई की शाम को सल्फास की गोली खाकर आत्महत्या करने की कोशिश। जिसको कविता के ससुराल वाले उपचार के लिए निजी अस्पताल में लेकर गए। जहां 9 जुलाई की सुबह उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि पुलिस ने पूनम, बिजेन्द्र, शिवानी और सुकेसना उर्फ भूरी के खिलाफ आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें