फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाकू लेकर जा रही थी, बच्चा चोर समझकर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। एनआईटी तीन के नेहरू नगर में एक महिला को बच्चा चोरी के आरोप में पकड़ कर लोगों ने पीट दिया। इसके बाद उसे पुलिस को सौंप दिया। महिला के पास से दो चाकू व कुछ दवाइयां भी बरामद हुई हैं। पुलिस के अनुसार, महिला मानसिक रूप से कमजोर है।
विज्ञापन

नेहरू नगर में रहने वाले जगदीश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मंगलवार दोपहर को एक महिला उसके बेटे को उठाकर ले जा रही थी। इसी दौरान उसकी मां ने देख लिया। उन्होंने शोर मचा कर आसपास के लोगों की मदद से बच्चे को महिला से छीन लिया और उसकी पिटाई कर दी।
महिला की तलाशी लेने पर उसके पास से दो चाकू, एक छोटा पर्स व कुछ दवाइयां मिलीं। मौके पर पहुंची पुलिस महिला को हिरासत में लेकर सैनिक कॉलोनी चौकी ले गई। वहां पूछताछ के दौरान पता चला कि महिला बड़खल गांव की रहने वाली है। वह मानसिक रूप से कमजोर है। पुलिस ने उसके परिजन से संपर्क साध कर चौकी में बुलाया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह सुबह ही घर से निकल गई थी। वह उसे आसपास तलाश कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें