फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदीप उर्फ काला जठेड़ी को छुड़ाने में अनिल छिप्पी गैंग भी था शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। फरीदाबाद-गुरुग्राम रोड पर एक फरवरी (शनिवार) शाम करीब सवा तीन बजे कैदी वाहन पर हमले के बाद फरार हुए गैंगस्टर संदीप उर्फ काला जठेड़ी की तलाश पूरे हरियाणा, पंजाब व राजस्थान में भी शुरू हो गई है। संदीप उर्फ काला जठेड़ी को छुड़ाने में एक और कुख्यात गैंग का नाम जांच में सामने आया है। एसीपी अनिल कुमार ने बताया कि कैदी वाहन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर कुख्यात काला जठेड़ी को छुड़ाने में अनिल छिप्पी गैंग भी शामिल था। उन्होंने बताया कि अनिल छिप्पी व काला जठेड़ी के बीच काफी गहरा दोस्ताना है।
विज्ञापन

पूर्व में हरियाणा, पंजाब व राजस्थान में संदीप उर्फ काला जठेड़ी, अनिल छिप्पी, राजू बसौदी, लॉरेंस बिश्नोई ने एक साथ मिल कर कई जघन्य वारदात को अंजाम दिया है। काला जठेड़ी के पुलिस अभिरक्षा से फरार होने के बाद इन कुख्यात बदमाशों के सक्रिय गुर्गे भी पुलिस के रडार पर आ गए हैं। इन गैंगों के जो लोग हाल में ही जेल से छूट कर जमानत पर बाहर आए हैं, पुलिस उन पर भी नजर रख रही है। काला जठेड़ी व अनिल छिप्पी मिल कर कई गैंगवार को अंजाम दिया है। अनिल छिप्पी अभी जिंद जेल में बंद हैं। जेल की चारदीवारी से ही वह अपने गैंग को चला रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें