फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: महिला और दो बच्चों की मौत, कमरे में नहीं मिला सुसाइड नोट

विज्ञापन
विज्ञापन
हत्या-आत्महत्या दोनों एंगल से पुलिस कर रही जांच
विज्ञापन

स्तब्ध अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद।
बदरपुर सैद गांव के एक मकान में महिला और उनके दो बच्चों का शव मिलने से हर कोई हैरान है। यह घटना हत्या है या आत्महत्या। बच्चों को कैसे मारा गया। वजह क्या रही। इन सवालों को लेकर लोग अटकलें लगा रहे हैं। मौके से पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस कई सवालों के जवाब तलाशने के लिए पति से पूछताछ कर रही है।
पति के अनुसार, वह सुबह ड्यूटी गए थे। जब वह दोपहर में घर पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद था। पुलिस के पहुंचने से पहले मोहल्ले के लोगों ने दरवाजा तोड़ दिया था। हालांकि, पुलिस के अनुसार जांच में मौके से कोई सुसाइड नहीं मिला है। ऐसे में सवाल है कि क्या रजनी ने बच्चों की हत्या के बाद स्वयं आत्महत्या कर ली या फिर यह हत्या का मामला है। पुलिस दोनों ही एंगल से जांच कर रही है।
विज्ञापन


राहुल और रजनी अपने दोनों बच्चों के साथ दो वर्ष पहले ही बदरपुर सैद गांव में रहने आए थे। मूल रूप से बिहार के लख्खीसराय निवासी राहुल की शादी करीब सात वर्ष पूर्व रजनी से हुई थी। जांच अधिकारी शमशेर ढांडा ने बताया कि पुलिस की प्राथमिक जांच में घर में जबरन घुसने या लूटपाट के निशान नहीं मिले हैं। हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले राहुल और मोहल्ले के लोगों ने दरवाजे को तोड़ा था। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि परिवार में किसी बात पर अनबन के चलते रजनी ने यह कदम तो नहीं उठाया है। हालांकि, पुलिस इस मामले में कुछ भी कहने से बच रही है।
कुछ भी कहने से बच रही पुलिस
आसपास के लोगों का कहना है कि आम लोगों की तरह राहुल और रजनी रहते थे। एकाएक इस तरह की घटना या वारदात स्तब्ध कर देने वाली है। दूसरी ओर, चर्चा यह भी है कि परिवार पर कुछ पैसों का कर्ज था। पैसों की तंगी की वजह से यह घटना हुई है। हालांकि, पुलिस ने जांच से पूर्व इन सभी कारणों से अनभिज्ञता जताई है। पुलिस का कहना है कि पत्नी और दो बच्चों की मौत के बाद राहुल बेहद परेशान है। ऐसे में घटना की जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन

-
दोपहर में घर वापस क्यों आया राहुल
सुबह काम पर जाने के बाद राहुल शाम को फैक्टरी से वापस आता था। अब ऐसे में क्या कारण थे कि राहुल दोपहर में घर वापस आया था। पुलिस के अनुसार राहुल ने बताया कि वह एक बैग भूल गया था, जिसको लेने के लिए घर आया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें