फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: कमरे में फंदे से लटकी मिली मां, नीचे पड़ा था बेटे-बेटी का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
भूपानी के बदरपुर सैद गांव स्थित एक मकान में हुई घटना
विज्ञापन

फोटो
एक बच्ची बेड पर तो दूसरी जमीन पर मृत मिली
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। भूपानी के बदरपुर सैद गांव स्थित एक मकान के कमरे में महिला और उसके दो बच्चों के शव मिले हैं। महिला का शव फंदे से लटका मिला, जबकि एक बच्चा बेड पर और दूसरा जमीन पर पड़ा थाा। मौके से पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। महिला के पति ने दावा किया कि वह सुबह नाश्ता कर काम पर निकल गया था। पुलिस इस मामले में हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल से जांच कर रही है।
पत्नी रजनी (32) और बेटे-बेटी के साथ बदरपुर सैद गांव में रहने वाले बिहार के लखीसराय निवासी राहुल एक कंपनी में काम करते हैं। उनकी पांच सालकी बेटी अंकिता और तीन वर्ष का रुद्र बेटा था। राहुल ने पुलिस को बताया कि वह सुबह घर से नाश्ता करने के बाद अपने काम पर चले गए। उस समय बच्चे खेल रहे थे, पत्नी घर का काम कर रही थी। घर पर उनका एक बैग छूट गया था, उसे लेने के लिए दोपहर में वापस आए। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। करीब 20 से 25 मिनट तक खुलवाने की कोशिश की, लेकिन दरवाजा नहीं खुला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। घटनास्थल पर पहुंची भूपानी पुलिस ने जांच में पाया कि रजनी ने पंखे में चुन्नी बांधकर फंदा लगाया है। बेटा रुद्र बेड पर मृत पड़ा था। बेटी अंकिता 5 साल नीचे जमीन पर मृत पड़ी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन



सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो महिला कमरे में फंदे से लटकी मिली। महिला के दो बच्चे मृत अवस्था में पड़े थे। महिला ने कदम क्यों उठाया। बच्चों की मौत किस चीज से हुई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच के बाद पता चलेगा।
-नरेश कुमार, भूपानी थाना प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें