फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: महिला ने पुलिसकर्मी पर लगाया पिटाई करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बल्लभगढ़। घर से चोरी होने की शिकायत देने गई महिला के साथ थाने में पिटाई करने का आरोप लगाया है। जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वहीं दूसरी ओर पुलिस प्रवक्ता का कहना है कि महिला के आरोप को निराधार बताया है।
न्यू जनता कालोनी निवासी गोल्डी पांडेय ने बताया कि उसके पास करीब पांच तोले सोने और 20 तोले चांदी के आभूषण थे। पड़ोसी शिव कुमारी देवी ने उसे सलाह दी थी कि यह आभूषण अलमारी में न रखकर सोफे में छिपा दे। गोल्डी पांडेय का कहना है कि एक दिसंबर 2025 को उसने ऐसा ही किया। 16 जनवरी को गोल्डी के पति मोनू पांडेय ने उससे आभूषणों के बारे में पूछा तो उसने सोफा चेक किया। उसमें आभूषण नहीं थे। तब उसने मोनू पांडेय को बताया कि उसने शिवकुमारी देवी के सामने आभूषण सोफा में रखे थे।उस मामले को लेकर वह सारन थाने में शिकायत देने के लिए गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि बुधवार शाम संजय कुमार नाम के पुलिसकर्मी ने माेनू और गोल्डी को सारन थाने बुलाया। वहां मोनू को बाहर बिठा दिया। आरोप है कि पूछताछ के दौरान पुलिसकर्मी ने गोल्डी को थप्पड़ व चप्पल से पीटा। इस दौरान पुलिस ने शिवकुमारी देवी व उसके परिवार वालों को भी बुलाया हुआ था।उसके बाद उसकी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वहीं दूसरी ओर पुलिस प्रवक्ता यशपाल का कहना है कि महिला के आरोप बेबुनियाद हैं। उसे पूछताछ के लिए बुलाया गया था। सामान्य पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया था। इस मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें