फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: ग्रीन एक्सप्रेस-वे से नोएडा एयरपोर्ट पहुंचने के लिए करना होगा इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
हवाई अड्डे से पहली उड़ान तक परियोजना का 50 प्रतिशत ही काम पूरा हो पाएगा
विज्ञापन

अभी तक 35 प्रतिशत काम हुआ, नोएडा की ओर मात्र एक किलोमीटर काम बचा
यमुना पर 720 मीटर पुल में से यूपी की ओर अधिकतर हिस्से में खड़े हुए पिलर और बेस

संदीप वर्मा
फरीदाबाद। नोएडा एयरपोर्ट से पहली उड़ान से पहले ग्रीन एक्सप्रेसवे का 50 फीसदी से अधिक काम पूरा करने की जुगत में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण लग गया है। अप्रैल 2025 तक पहली उड़ान की योजना है। वर्तमान में इस परियोजना का करीब 35 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। वहीं, यमुना पर बन रहे 720 मीटर लंबे पुल पर ग्रेटर नोएडा की ओर से बेस और पिलर बनाने का 50 प्रतिशत काम हो गया है। फरीदाबाद की ओर बेस और पिलर बनाने का कार्य आगामी पांच माह में पूरा किया जा सकेगा।

नोएडा एयरपोर्ट से सबसे अधिक नजदीक होने से सबसे बड़ा फायदा फरीदाबाद शहर को ही मिलने जा रहा है। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से होते हुए शहरवासी इस 31.4 किलोमीटर के इस ग्रीन एक्सप्रेस के जरिए नोएडा एयरपोर्ट पर पहुंच सकेंगे। पिछले 14 माह से फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण के मास्टर प्लान के चलते एलिवेटेड रोड और मोहना पर कट बनने की मांग के चलते परियोजना पर अवरोध के बादल छाए थे। विधानसभा चुनाव के बाद मुख्यमंत्री की घोषणा पर अवरोध के बादल छट गए। इसके बाद से तेजी से काम शुरू हो गया है। इनमें एक्सप्रेसवे की रोड बनाने, मोहना गांव के आगे यमुना पर फरीदाबाद की ओर बेस और पिलर बनाने का कार्य भी अगले सप्ताह से शुरू होने जा रहा है।
विज्ञापन

आगामी पांच माह में लगभग 15 प्रतिशत काम पूरा करने की योजना है। ऐसे में नोएडा एयरपोर्ट पर पहली उड़ान तक इस एक्सप्रेसवे का करीब 50 प्रतिशत काम पूरा करने का लक्ष्य है। उत्तर प्रदेश के हिस्से में कार्य लगभग 80 प्रतिशत पूरा हो गया है। अनुमान है कि आगामी एक वर्ष से सवा वर्ष में इस एक्सप्रेसवे का लाभ नोएडा एयरपोर्ट जाने के लिए शहरवासी ले सकेंगे।
-
22.3 किलोमीटर फरीदाबाद और पलवल में बनना है एक्सप्रेसवे
फरीदाबाद में सेक्टर-65 इंटरचेंज से शुरू होकर यह एक्सप्रेसवे यमुना एक्सप्रेसवे को जोड़ते हुए जेवर क्षेत्र में बन रहे नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे तक कनेक्ट होगा। कुल 31.425 किलोमीटर में से ग्रीन एक्सप्रेसवे का 9.125 किलोमीटर यूपी के हिस्से में आएगा। वहीं, 22.30 किलोमीटर हरियाणा में पड़ेगा। इस 22.30 किलाेमीटर में करीब 19 किलोमीटर फरीदाबाद और 3.30 किलोमीटर हिस्सा पलवल में आएगा।
-
अब प्रति माह करीब 3 प्रतिशत से अधिक कार्य पूरा करने की तैयार
राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने मोहना और करीब 8 किलोमीटर के एलिवेटेड रोड पर कार्य शुरू कर दिया है। इस एक्सप्रेस-वे पर पूरी परियोजना का प्रतिमाह करीब 3 प्रतिशत से 4 प्रतिशत तक काम पूरा करने की तैयारी की जा रही है। अप्रैल तक लगभग 15 प्रतिशत तक काम पूरा करने का लक्ष्य है। ऐसे में नोएडा में पहली उड़ान तक 50 प्रतिशत तक इस कार्य पूरा करने की तैयारी है।
-
8 किलोमीटर का एलिवेटेड रोड तैयार करना मुख्य चुनौती
ग्रीन एक्सप्रेसवे में यमुना पर 720 मीटर का पुल और 8 किलोमीटर एलिवेटेड रोड बनाया जाना है। इसके अलावा दोनों ओर छह लेन का एक्सप्रेसवे बनाया जाएगा। समय पर कार्य पूरा करने में यमुना पर पुल बनाना और एलिवेटेड रोड तैयार करना एनएचएआई के लिए मुख्य चुनौती होगी।
विज्ञापन



ग्रैप के चलते फिर रुका एक्सप्रेसवे का कार्य

मोहना कट और एलिवेटेड रोड का अवरोध दूर करने के बाद तेजी से इस एक्सप्रेसवे पर काम शुरू किया गया था। ऐसे में ग्रैप-4 की पाबंदियों के चलते काम रोकना पड़ गया । अनुमान है कि अगले सप्ताह तक पाबंदियां हटने पर काम शुरू किया जा सकता है।
धीरज सिंह, परियोजना निदेशक भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें