फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: ठेका प्रथा पर रोक के लिए कर्मचारियाें ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रपति के नाम 12 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन एसडीएम को सौंपा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। केंद्रीय ट्रेड यूनियन, संयुक्त किसान मोर्चा एवं कर्मचारी फेडरेशन के आह्वान पर मंगलवार को जॉइंट ट्रेड यूनियन काउंसिल ने लघु सचिवालय परिसर में अपनी मांगों को लेकर जुलूस निकाला। उसके बाद देश की राष्ट्रपति के नाम 12 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन एसडीएम शिखा आंतिल को सौंपा गया। इस सभा को रिटायर कर्मचारी संघ के प्रधान नवल सिंह, एटक के कामरेड बिसंबर सिंह,आई सी टी यू के कामरेड जवाहरलाल, सीटू की कोषाध्यक्ष आदि मजदूर के साथ नारे लगाते हुए न्यायालय परिसर से होकर जिला मुख्यालय पर पहुंचे। जहां वर्करों ने जमकर सरकार विरोधी नारे लगाए। गुस्साए मजदूर न्यूनतम वेतन 26000 रुपया प्रतिमाह दो, ठेका प्रथा पर रोक लगाओ, न्यूनतम समर्थन मूल्य लागू करो, बेरोजगारों को रोजगार दो के नारे लगा रहे थे। इसके अलावा फसलों की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य पर करने, ठेकेदारी प्रथा पर रोक लगाने और कृषि क्षेत्र सहित सभी मजदूरों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर 26000 रुपये प्रति माह का न्यूनतम वेतन और 10000 रुपये प्रति माह पेंशन और सामाजिक सुरक्षा लाभ देने की मांग की। इस मौके पर राजपाल डांगी, देवेंद्री शर्मा, मिथिलेश कुमार, बैजू सिंह, युद्ध वीर खत्री आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें