फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहिए निकालकर चोर ईंटों पर खड़ी कर गए बीएमडब्ल्यू-होंडा सिटी

विज्ञापन
फरीदाबाद एनआईटी पांच फ्रुट गार्डन में चोरो ने कार के पहिए चुराए । - फोटो : Faridabad
विज्ञापन
फरीदाबाद। पहिया चोर गिरोह ने बुधवार रात एनआईटी 5 फ्रूट गार्डन में रहने वाले एक डॉक्टर की बीएमडब्ल्यू कार के चारों पहिए सहित एनआईटी 5 व एक में अलग-अलग स्थानों से चार होंडा सिटी कारों के पहिए चोरी कर लिए। सुबह जब लोग सोकर उठे तो उन्होंने अपनी कारों को ईंटों पर खड़े देखा। कुछ ही देर में इन कारों की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी। एनआईटी व कोतवाली थाना पुलिस ने शिकायत लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एनआईटी-5 फ्रूट गार्डन में रहने वाली डा. रीमा कपूर के पास बीएमडब्ल्यू कार है। बुधवार रात को उन्होंने रोज की तरह अपनी कार घर के बाहर खड़ी की थी। सुबह जब उन्होंने अपनी कार देखी तो वे हैरान रह गई। उनकी गाड़ी के चारों पहिए गायब थे और कार ईंटों पर खड़ी थी। डा. कपूर के घर के पास ही गौरव सिंह की होंडा सिटी कार के पहिए भी चोर खोलकर ले गए थे। पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक करने पर एक जगह आरोपी पहिए खोलता हुआ दिखाई दे रहा है। चोरों ने रात ढाई से तीन बजे के बीच वारदात को अंजाम दिया है।
इसी तरह एनआईटी एक में भी श्री लक्ष्मी फर्नीचर के मालिक अनिल गुलाटी की घर के बाहर खड़ी होंडा सिटी कार के दो पहिए समेत एक नंबर में ही दो अन्य स्थानों पर खड़ी होंडा सिटी कारों के पहिए भी चोर खोलकर ले गए। घटना की सूचना मिलने पर थाना एनआईटी और कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस ने सभी पीड़ितों से शिकायत ले ली है और जांच कर रही है।
विज्ञापन

कॉर्डलेस व्हील नट गन से कुछ ही सेकेंड में खोल देते हैं पहिया
पहिए खोलने के लिए अब औजार पाने की जगह व्हील नट गन ने ले ली है। एयरप्रेशर से चलने वाली यह गन अब बैटरी संचालित भी आने लगी है। सेक्टर-28 में टायर शोरूम संचालक क्षतिज भाटिया ने बताया कि व्हील नट गन से कुछ ही सेकेंड में पहिए के नट बिना किसी मेहनत के खुल जाते हैं। इसमें किसी तरह की आवाज भी नहीं होती है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि गिरोह इसी मशीन का प्रयोग कर रहा है।
पिछले सप्ताह भी खुले थे पहिए
पिछले सप्ताह भी गिरोह एनआईटी पांच व एनआईटी एक से कई कारों के पहिए खोलकर ले गया था। इस गिरोह के निशाने पर महंगी कारें ही हैं, जिनके पहिए भी काफी महंगे आते हैं। लगातार हो रही वारदात के कारण क्राइम ब्रांच की सभी यूनिट इस गिरोह की तलाश में जुटी हुई है। हालांकि अभी पुलिस को कोई ठोस सुराग नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें