फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: भाजपा के प्रदेश महामंत्री का किया स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री गोपाल शर्मा का सोमवार को सेक्टर-2 स्थित जिला कार्यालय में स्वागत किया गया। जिला अध्यक्ष सोहन पाल सिंह के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी गईं।
विज्ञापन


इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सोहन पाल सिंह ने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री गोपाल शर्मा ने स्वागत के लिए कार्यकर्ताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें