फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बीके अस्पताल में अव्यवस्थाओं पर महिला आयोग सख्त

विज्ञापन
फरीदाबाद बीके नागरिक अस्पताल में हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष उषा प्रियदर्शनी ने किया नि
विज्ञापन
सीएमओ को 21 दिन के भीतर सभी खामियां दूर करने का अल्टीमेटम दिया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष उषा प्रियदर्शनी ने सोमवार को बीके अस्पताल का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में स्वच्छता, बुनियादी सुविधाओं और व्यवस्थाओं में कई खामियां मिली। महिला आयोग की अध्यक्ष ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जयंत आहूजा को 21 दिन के भीतर सभी खामियां दूर करने का अल्टीमेटम दिया।

निरीक्षण की शुरुआत इमरजेंसी वार्ड से हुई, जहां महिला और पुरुष कर्मचारियों के लिए एक ही शौचालय होने पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए तत्काल अलग शौचालय की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। इसके बाद पट्टी कक्ष, एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड प्रतीक्षा क्षेत्र में पंखे नहीं मिलने पर भी उन्होंने अधिकारियों को फटकार लगाई। मौके पर मौजूद चिकित्सा अधिकारी डॉ. मोहित अग्रवाल से जवाब तलब किया गया। बाद में पहुंचे सीएमओ डॉ. जयंत आहूजा ने बताया कि अस्पताल में जीर्णोद्धार कार्य चल रहा है और बिजली संबंधी कार्य पूरा होने के बाद पंखे लगा दिए जाएंगे।
विज्ञापन


महिला आयोग अध्यक्ष ने अस्पताल के शौचालयों का निरीक्षण कर वहां फैली गंदगी और दुर्गंध पर भी कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने मरीजों से बातचीत कर समस्याएं सुनीं। कई मरीजों ने ओपीडी और पट्टी कक्ष में हड्डी रोग विशेषज्ञ उपलब्ध न होने की शिकायत की। वहीं, आईपीडी कॉरिडोर में मरीजों की लंबी कतार देखकर उन्होंने भीड़ कम करने के लिए पंजीकरण काउंटर बढ़ाने के निर्देश दिए। प्रथम तल स्थित महिला वार्ड में भर्ती गर्भवती महिलाओं से बातचीत के दौरान उन्होंने उपचार व्यवस्था पर संतोष जताया, लेकिन शौचालयों की खराब स्थिति पर फिर नाराजगी व्यक्त की। उषा प्रियदर्शनी ने कहा कि सरकार बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करा रही है, लेकिन उन्हें प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाना अधिकारियों की जिम्मेदारी है। सीएमओ ने 21 दिन के भीतर सभी कमियां दूर कर मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

आंतरिक शिकायत समिति के सदस्यों के साथ बैठक की
अध्यक्ष ने अस्पताल की आंतरिक शिकायत समिति के सदस्यों के साथ बैठक भी की। उन्होंने कार्यस्थल पर महिलाओं के लैंगिक उत्पीड़न की रोकथाम से संबंधित प्रकरणों, लंबित मामलों व उन पर की गई कार्रवाई की समीक्षा की। उन्होंने समिति को निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए और कार्यस्थल पर महिलाओं के लिए सुरक्षित एवं सम्मानजनक वातावरण बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक प्रावधानों का प्रभावी ढंग से पालन किया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें