फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम: रात में भी राहत नहीं, गर्मी से हाल बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। जिले में भीषण गर्मी का सितम लगातार बढ़ता जा रहा है। सूरज आग उगल रहा है और गर्म हवाओं के थपेड़े लोगों को परेशान कर रहे हैं। दिन के साथ रात में भी गर्मी से राहत नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को फरीदाबाद का अधिकतम तापमान 45 और न्यूनतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह अब तक इस सीजन का सबसे अधिक तापमान है। हालांकि, बृहस्पतिवार को बारिश की उम्मीद है, जिससे लोगों को राहत मिलने की संभावना है।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से भीषण गर्मी पड़ रही है। सूरज सुबह से ही लोगों को तपाना शुरू कर देता है। बुधवार को भी इसी तरह की स्थिति रही। सुबह से ही तेज धूप निकल आई और दिन भर लू के थपेड़ों ने परेशान किया। हालांकि दोपहर बाद आसमान में बादल छाने से लोगों को झमाझम बारिश की उम्मीद थी लेकिन बदरा बिन बरसे ही लौट गए। गर्मी के साथ बिजली कटौती ने लोगों की मुश्किलें दोगुनी कर दी हैं। सरुरपुर, नंगला, भड़ाना चौक, राजवी कॉलोनी, तिलपत, सेक्टर-23 संजय कॉलोनी आदि इलाकों में रात में करीब छह घंटे बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। ऐसे में लोगों को जाग कर रात काटनी पड़ी। उधर डॉक्टर गर्मी से बचाव के लिए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं। ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के डीन डॉ. अनिल पांडे ने कहा कि रात का तापमान पहले कभी इतना नहीं बढ़ा, जो अब 34 डिग्री तक पहुंच गया है। बेचैनी से बचने के लिए रात में उठ कर पानी पिएं। जंक फूड और तली भुनी चीजों से परहेज करें। रात के खाने में सलाद की मात्रा बढ़ाएं , तरल पदार्थ का अधिक सेवन करें।
विज्ञापन

आगामी दिनों का संभावित अधिकतम तापमान

तारीख तापमान

19 जून 45
20 जून 44

21 जून 43

22 जून 43

23 जून 44
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें