फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: रेलवे सर्विस रोड पर जलभराव से परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
मार्ग रेलवे स्टेशन से जुड़ा होने के कारण हजारों लोगों की होती है आवाजाही
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। बाटा चौक पुल के पास स्थित रेलवे सर्विस रोड पर लंबे समय से जलभराव की समस्या बनी हुई है। यह परेशानी केवल बरसात के दिनों में नहीं होती बल्कि सामान्य दिनों में भी रहती है। बरसात के मौसम में स्थिति और भी खराब हो जाती है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों दोनों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों के अनुसार, यह मार्ग रेलवे स्टेशन से जुड़ा होने के कारण रोजाना हजारों यात्रियों की आवाजाही रहती है। पैदल चलने वाले, स्कूल जाने वाले बच्चे, कामकाजी लोग और बुजुर्ग सभी इस जलभराव से निकलते हैं। सड़क पर लगातार भरे रहने वाले गंदे पानी के चलते लोगों में बीमारियों का खतरा भी बना हुआ है। दूषित पानी से निकलना न केवल असुविधाजनक है बल्कि डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। स्थानीय नागरिकों ने नगर निगम प्रशासन से अपील की है कि जल्द से जल्द इस मार्ग की सफाई और जल निकासी का स्थायी समाधान किया जाए।
विज्ञापन


वर्जन-
लंबे समय से सड़क पर जलभराव की समस्या बनी हुई लेकिन प्रशासन इसपर ध्यान नहीं दे रहा। हमें दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। - नेहा, राहगीर
जलभराव के कारण डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। इस मार्ग की सफाई, जल निकासी की बेहद जरूरत है।- बबलू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें