फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से जगह-जगह जलभराव, लोग हुए परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। जिले में कई जगहों पर झमाझम बारिश से एक ओर जहां मौसम खुशनुमा बना हुआ है। वहीं दूसरी ओर जलभराव से अधिकांश सड़कें तालाब बन गई हैं। कई सड़कों पर घुटनों तक पानी भरने से वाहन चालकों को काफी परेशानी हुई। पानी भरने के कारण बल्लभगढ़ चौक के समीप गुरुग्राम नहर पर हाल में बनी सर्विस रोड को बंद कर दिया है।
विज्ञापन

मानसून से पहले सिविल एजेंसियां नगर निगम, एचएसवीपी और एफएमडीए ने शहरवासियों को जलभराव से निजात दिलाने के बड़े-बड़े दावे किए थे। अधिकारियों का दावा था कि बरसात के मौसम में सड़कों पर जलभराव नहीं होगा। अंडरपास से पानी जल्द निकल जाएगा। इसके लिए बाकायदा गुरुग्राम से बड़े-बड़े पाइप मंगाकर डाले गए। अत्यधिक क्षमता की मोटर व बूस्टर पंप लगाए गए, लेकिन उनका भी लोगों को कोई खास फायदा नहीं मिला। एनएचपीसी और मेवला महाराजपुर अंडरपास का बारिश के बाद बुरा हाल है।
शनिवार को हुई बारिश में सिविल एजेंसियों के दावे पानी में बह गए। शुक्रवार रात शहर में झमाझम बारिश हुई। शनिवार को भी शहर के अलग-अलग इलाकों में झमाझम बारिश हुई। बारिश से हुए जलभराव के कारण ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा गई। राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाटा चौक, अजरौंदा चौक, सेक्टर-7-8 चौक और बल्लभगढ़ बस अड्डा चौक पर हुए जलभराव से ट्रैफिक जाम स्थिति बन गई। सबसे ज्यादा खराब हालत पर्वतिया कॉलोनी 60 फुट रोड, स्प्रिंगफील्ड कॉलोनी और सेक्टर-22, 23 और सेक्टर-15ए में देखने को मिली। यहां की सड़कें पानी से लबालब थीं। सड़कों पर घुटनों तक पानी भरने लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

बिजली व्यवस्था बिगड़ी
बारिश से जहां लोगों को जलभराव की समस्या से जूझना पड़ा। वहीं बिजली कटौती ने भी लोगों को खूब परेशान है। बारिश से शहर के अधिकांश इलाकों में बिजली प्रभावित रही है। एनआईटी एक, सेक्टर-22, डबुआ कॉलोनी, संत नगर, ओल्ड फरीदाबाद, सेक्टर-3 में फॉल्ट और ब्रेकडाउन की समस्या से लोगों को दिनभर बिजली संकट से जूझना पड़ा।
ड्रेनेज सिस्टम नहीं दुरुस्त
शहर में बारिश के पानी निकासी के लिए नगर निगम और स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने नालों का निर्माण करवाया है। लेकिन इन्हें कहीं भी मुख्य नालों से नहीं जोड़ा गया। एनआईटी-5 में कई जगह सड़कों के किनारे नालों का निर्माण अधूरा है। हार्डवेयर सोहना रोड पर शनिवार को कई वाहन गड्ढों में गिर गए। पानी में गिरने से एक दोपहिया वाहन चालक घायल हो गया। शुक्रवार रात श्मशान घाट के समीप एक ऑटो भी पलट गया था। इससे चालक को हल्की चोट आई थीं।
वर्जन
बारिश रुकने के बाद सड़कों के गड्ढों को भरने का काम शुरू कराया जाएगा। हार्डवेयर-प्याली का निर्माण कार्य जल्द पूरा करवाया जाएगा। इसके बाद हार्डवेयर सोहना रोड का निर्माण कार्य किया जाएगा। - यशपाल यादव, निगमायुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें