संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। लगातार दो दिनों से हो रही बारिश के कारण बल्लभगढ़ बस डिपो में जलभराव की समस्या हो गई। डिपो परिसर में पानी भरने से चालक और परिचालकों को बसों के संचालन में परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, यात्रियों को भी बसों तक पहुंचने में दिक्कत हुई।
बल्लभगढ़ बस डिपो से प्रतिदिन करीब 160 बसों का संचालन विभिन्न रूटों पर किया जाता है। इन बसों से रोजाना लगभग 10 हजार से अधिक यात्री सफर करते हैं। ऐसे में डिपो में जलभराव होने से बड़ी संख्या में यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी।
डिपो परिसर में जलभराव के कारण यात्रियों को बसों तक पहुंचने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पानी भरा होने के कारण यात्रियों को भारी सामान के साथ गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ा। कई यात्रियों को फिसलने का डर बना रहा।