फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: चौकीदार ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। गांव करनेरा स्थित लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के गोदाम में कार्यरत एक चौकीदार ने रविवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान गांव फतेहपुर तगा निवासी 56 वर्षीय शेरसिंह के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस को मृतक के पास से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शेरसिंह रोजाना की तरह रविवार को भी करनेरा स्थित पीडब्ल्यूडी गोदाम में ड्यूटी पर तैनात थे। रविवार सुबह गांव के ही एक व्यक्ति की नजर गोदाम के भीतर फंदे से लटके शेरसिंह पर पड़ी। उसने तुरंत घटना की जानकारी उनके बेटे को दी। सूचना मिलते ही परिजन बदहवास हालत में मौके पर पहुंचे और शेरसिंह को फंदे से उतारकर निकटतम अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

अस्पष्ट लिखावट खोल सकती है सुसाइड नोट का राज:
थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बादशाह खान (बीके) नागरिक अस्पताल के शवगृह में भिजवा दिया है। पुलिस को मौके से जो सुसाइड नोट मिला है, उसमें मृतक ने अपनी जान देने की वजह कुछ लोगों द्वारा दी जा रही प्रताड़ना को बताया है। हालांकि, हस्तलेख (हैंडराइटिंग) काफी अस्पष्ट और घसीटदार होने के चलते उसमें लिखे नामों को पढ़ा नहीं जा सका है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि परिजनों के बयानों और मौके से मिले सुसाइड नोट के आधार पर मामले की गहनता से जांच की जा रही है। सुसाइड नोट में लिखे शब्दों को समझने के लिए फोरेंसिक और हैंडराइटिंग विशेषज्ञों की मदद ली जा रही है। जैसे ही आरोपियों के नाम स्पष्ट होंगे, उनके खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें