फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: चार स्थानों पर बनाए जाएंगे अपशिष्ट प्रबंधन स्थल

विज्ञापन
विज्ञापन
पार्कों में गड्ढे बनाकर तैयार होगी जैविक खाद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शहर में अपशिष्ट निस्तारण की व्यवस्था को और बेहतर बनाने तथा स्वच्छता व्यवस्था को प्रभावी करने के लिए नगर निगम आयुक्त यशेंद्र सिंह ने शुक्रवार को निगम अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में शहर से निकलने वाले अपशिष्ट के उचित और वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण के लिए शहर में लगभग चार स्थानों पर अपशिष्ट प्रबंधन स्थल विकसित करने की योजना सहमति बनी। वहीं गीले कचरे से पार्कों में जैविक खाद बनाई जाएगी।
आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गीले और सूखे अपशिष्ट के अलग-अलग निस्तारण की व्यवस्था को मजबूत किया जाए। शहर को स्वच्छ एवं पर्यावरण के अनुकूल बनाने के लिए नगर निगम, रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) और गैर सरकारी संगठनों (एनजीओ) को गीले कूड़े के स्थानीय स्तर पर निस्तारण के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।
विज्ञापन

योजना के तहत शहर के विभिन्न पार्कों में गड्ढे बनाए जाएंगे। इनमें घरों और आसपास के क्षेत्रों से निकलने वाले गीले अपशिष्ट का निस्तारण कर जैविक खाद तैयार की जाएगी। इससे जहां एक ओर कूड़े की मात्रा कम होगी, वहीं दूसरी ओर तैयार होने वाली जैविक खाद का इस्तेमाल पार्कों और हरित क्षेत्रों में किया जा सकेगा। बैठक में आयुक्त यशेंद्र सिंह ने कहा कि 100 किलो या इससे ज्यादा कूड़ा पैदा करने वालों से खुद ही कूड़ा निस्तारण करवाया जाए। इसके लिए आरडब्ल्यूए और विभिन्न स्वयं सेवी संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ जल्द बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में उन्हें कचरे के स्रोत पर ही अलग करने और स्थानीय स्तर पर निस्तारण के लिए प्रेरित किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अपशिष्ट प्रबंधन की पूरी प्रक्रिया को व्यवस्थित और प्रभावी बनाया जाए, ताकि शहर में स्वच्छता के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिल सके। बैठक में एडिशनल कमिश्नर गौरव अंतिल, सीटीपी धर्मपाल सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें