हथीन। राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज उटावड़ में मेडिकल इमेजिंग टेक्नोलॉजी कोर्स में दाखिले की मांग को लेकर युवाओं ने बैठक की। बैठक में युवाओं ने कहा कि संबंधित कोर्स में दाखिले के लिए छात्र उत्सुक रहे हैं। कोर्स करने के बाद प्लेसमेंट के भी अच्छे अवसर हैं। उन्होंने कहा कि यदि दाखिले शुरू नहीं किए गए तो आंदोलन किया जाएगा। युवक अबरार, समसू, जुम्मा आदि ने कहा कि इस बारे में 29 सितंबर को बैठक होगी। बैठक में छात्रों के साथ साथ अभिभावक भी भाग लेंगे। इसमें जिला प्रशासन से भी गुहार की जाएगी।
उटावड़ के सरपंच तारीफ हुसैन ने कहा कि संबंधित कोर्स को पुनः शुरू कराया जाएगा। इस बारे में स्थानीय विधायक मोहम्मद ईसराइल चौधरी ने क्षेत्र के लोगों को आश्वस्त किया है कि वे इस मुद्दे को शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा के समक्ष उठाएंगे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से अनुरोध करके पुनः कोर्स शुरू कराया जाएगा। पॉलिटेक्निक कॉलेज को अपग्रेड कराने की मांग भी विधानसभा सत्र में उठाई गई थी।