फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सफाई व्यवस्था और कचरा प्रबंधन को मिलेगी नई दिशा

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वच्छ शहर जोड़ी पहल के तहत पलवल और नई दिल्ली नगर पालिका परिषद में समझौता
विज्ञापन


परिषद ने 43 लाख से अधिक की बचत के साथ खरीदीं अत्याधुनिक मशीनें

संवाद न्यूज एजेंसी


पलवल। स्वच्छ और स्वस्थ पलवल की दिशा में नगर परिषद ने इस सप्ताह दो बड़े कदम उठाए हैं। पहली बार परिषद ने दो अत्याधुनिक खुदाई लोडर मशीनें खरीदी हैं, जिन्हें शीघ्र ही सफाई कार्यों में लगाया जाएगा। वर्ष 2006 के बाद यह नगर परिषद की सबसे बड़ी मशीनरी खरीद मानी जा रही है। मशीनों और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की खरीद में परिषद ने वित्तीय पारदर्शिता का उदाहरण पेश करते हुए लगभग 43 लाख रुपये से अधिक की बचत भी की है। अधिकारियों के अनुसार, नई मशीनें शहर के कचरा प्रबंधन और सफाई व्यवस्था को पहले से अधिक तेज और प्रभावी बनाएंगी।

इसी कड़ी में पलवल नगर परिषद और नई दिल्ली नगर पालिका परिषद के बीच स्वच्छ शहर जोड़ी पहल के तहत एक महत्वपूर्ण समझौता भी हुआ है। इस समझौते से पलवल को राजधानी के अनुभव और तकनीकी सहयोग का लाभ मिलेगा। दिल्ली को मार्गदर्शक नगर और पलवल को लाभार्थी नगर के रूप में जोड़ा गया है। समझौते के बाद पलवल में कचरा प्रबंधन, नागरिक सहभागिता और निगरानी व्यवस्था को नई तकनीकों से सशक्त किया जाएगा। विशेषज्ञों का मानना है कि यह साझेदारी न केवल पलवल, बल्कि हरियाणा की अन्य नगर परिषदों के लिए भी एक उदाहरण बनेगी। आने वाले समय में पलवल में डिजिटल कचरा प्रबंधन प्रणाली और स्मार्ट निगरानी व्यवस्था शुरू किए जाने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बारे में नगर परिषद चेयरपर्सन डॉ. यशपाल ने कहा कि यह कदम केवल नगर परिषद की उपलब्धि नहीं, बल्कि शहरवासियों के सहयोग से संभव हुआ है। उनका कहना है कि लक्ष्य है पलवल को प्रदेश ही नहीं, पूरे देश में स्वच्छता का आदर्श शहर बनाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें