फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: अहाते में बना रखा था गोदाम, शराब की 100 से ज्यादा पेटियां बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम ने की कार्रवाई
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। नीलम बाटा रोड पर कोतवाली थाने के पास कुछ लोगों ने अहाते के अंदर ही शराब का गोदाम बना डाला। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम ने छापा मारकर अहाते के अंदर से शराब की 100 से ज्यादा पेटियां बरामद की हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

सीएम फ्लाइंग की टीम को सूचना मिली कि नीलम बाटा रोड पर राम धर्म कांटा के पास चल रहे शराब के ठेके के पीछे एक अहाता चलाया जा रहा है। यहां बिना अनुमति के काफी मात्रा में शराब का स्टॉक कर रखा है। पकड़ी गई खेप में विदेशी मार्का की महंगी शराब व बियर शामिल है। डीएसपी मनीष सहगल के नेतृत्व में इंस्पेक्टर जगदीश, एसआई सतबीर सिंह, आबकारी विभाग, हरियाणा राज्य परिवर्तन ब्यूरो व स्थानीय पुलिस के साथ मैसर्स हरपाल सिंह के शराब ठेके का औचक निरीक्षण किया गया। जांच में पाया शराब के ठेके के पीछे बने अहाते की पहली मंजिल पर बने एक अस्थायी कमरे में कई प्रकार की महंगी शराब व बियर रखी हुई थी। टीम ने शराब की 52 बोतल व बीयर की करीब 106 पेटियां बरामद कीं। टीम ने मौके पर मिले सेल्समेन कुलदीप से अहाते में रखी शराब के बारे में लाइसेंस मांगा जिसे वह पेश नहीं कर पाया। आबकारी निरीक्षक सोमदत्त की शिकायत पर हरियाणा राज्य परिवर्तन ब्यूरो सेक्टर 23 में केस दर्ज कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें