फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी चाहिए तो घर बैठे करें एक कॉल, नगर निगम भेजेगा टैंकर

Sun, 08 May 2016 06:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद

सार

  • नगर निगम ने टोल फ्री नंबर किया जारी 
  • समस्या को देखते हुए नगर निगम ने उठाया कदम 
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पानी की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए राहतभरी खबर है। उन्हें पानी के लिए अब नगर निगम कार्यालय के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है। अब वह नगर निगम के टोल फ्री नंबर 18004190219 पर फोन कर घर बैठे पानी मंगा सकते हैं।
विज्ञापन


टोल फ्री नंबर पर  पर लोगों को अपना पूरा पता बताना होगा। यह जानकारी नगर निगम के मुख्य अभियंता ओपी गोयल ने दी। बता दें कि पानी की समस्या शहर के कई इलाकों में है। आएदिन धरना प्रदर्शन भी हो रहा है।  इस मौसम में सबसे ज्यादा पानी की समस्या कॉलोनी क्षेत्र में होती है।
विज्ञापन

मांग के अनुरूप नगर निगम पानी उपलब्ध नहीं करा पा रहा है

मांग के अनुरूप नगर निगम पानी उपलब्ध नहीं करा पा रहा है। क्योंकि एक तो जलस्तर लगातार गिर रहा है तो दूसरी ओर अधिकांश ट्यूबवेल फेल हो रहे हैं। मुख्य अभियंता ओपी गोयल ने कहा कि लोगों को पानी समस्या के लिए चक्कर काटने की जरूरत नहीं है।

जहां पानी की समस्या हो, वहां के  लोग नगर निगम के टोल फ्री नंबर पर पूरा पता बताते हुए शिकायत दर्ज कराएं। शिकायत दर्ज होने के बाद संबंधित एक्सईएन को भेज दिया जाएगा और टैंकर से पानी उपलब्ध कराया जाएगा।

इन कॉलोनियों में पानी की ज्यादा दिक्कत 
नगर निगम सीमाक्षेत्र में आने वाले एनआईटी की डबुआ कॉलोनी, जवाहर कॉलोनी, कपड़ा कॉलोनी, पर्वतीया कॉलोनी, कपड़ा कॉलोनी, सारन, नंगला एंकलेव, संजय कॉलोनी, गौंछी, जीवन नगर, सरूरपुरए सेक्टर 24, 22, 3, एनआईटी एक नंबर, दो नंबर, तीन नंबर, पांच नंबर, एसजीएम नगर, ओल्ड फरीदाबाद, भूड कॉलोनी में पानी की दिक्कत ज्यादा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें