फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: आंधी में गिरी निर्माणाधीन इमारत की दीवार, मां समेत तीन बच्चे घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-15 स्थित आजाद कॉलोनी में हुआ हादसा, पुलिस जांच में जुटी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। आंधी और बारिश के दौरान बुधवार शाम बड़ा हादसा हो गया। सेक्टर-15 स्थित आजाद कॉलोनी में निर्माणाधीन चार मंजिला इमारत की चौथी मंजिल की दीवार पड़ोस के दो मंजिला मकान की छत पर गिर गई। हादसे में घर के अंदर मौजूद मां और उसके तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।
सभी घायलों को तुरंत उपचार के लिए बादशाह खान सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घायलों की पहचान पूजा, रोहन, तान्या और अमन के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि हादसे के समय पूजा अपने बच्चों के साथ घर में खाना खाने की तैयारी कर रही थी। तभी अचानक निर्माणाधीन मकान की दीवार उनके घर की छत पर आ गिरी। दीवार गिरते ही छत का एक हिस्सा टूट गया और पूरा परिवार मलबे की चपेट में आ गया। किसी तरह पड़ोसियों की मदद से सभी को बाहर निकाला गया और अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन




घायल महिला पूजा ने आरोप लगाया कि पड़ोसी मकान मालिक बिना सुरक्षा मानकों का पालन किए चौथी मंजिल का निर्माण करा रहा था। उन्होंने बताया कि निर्माण में मजबूत पिलर नहीं लगाए गए थे और केवल चार इंच की कमजोर दीवार खड़ी की गई थी। तेज आंधी आने पर दीवार दबाव नहीं झेल सकी और उनके घर पर गिर गई। वहीं घायल बच्ची तान्या ने बताया कि हादसे से कुछ देर पहले एक महिला ने उन्हें दीवार गिरने की आशंका जताई थी। जब तक वह घर से बाहर निकलते, तब तक दीवार उनकी छत पर गिर चुकी थी।
विज्ञापन




पड़ोसी पवन और विकास ने भी निर्माण कार्य में लापरवाही के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि मकान मालिक राजेश यादव किराये के लालच में नियमों को ताक पर रखकर निर्माण करा रहा था। यदि हादसा थोड़ा और बड़ा होता तो किसी की जान भी जा सकती थी। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि इस मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें