फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: रेनीवेल के लिए यमुना का जल स्तर कम होने का इंतजार

Mon, 07 Aug 2023 08:40 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
-यमुना नदी के पास तीन रेनीवेल लगाए जाएंगे
विज्ञापन





संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। यमुना किनारे गांव मोठूका और भीकूका में तीन रेनीवेल लगाने के लिए एक बार फिर से मिट्टी के नमूने लेकर गुणवत्ता जांच की जाएगी। इसके लिए यमुना का जल स्तर कम होने का इंतजार किया जा रहा है। मिट्टी की गुणवत्ता जांच के बाद उपयुक्त जमीन को खरीदकर रेनीवेल बनाया जाएगा। अभी तक यमुना किनारे जमीन को लीज पर लेकर रेनीवेल लगाने की योजना थी। फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) की ओर से इन तीनों रेनीवेल पर करीब 52.41 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इनके तैयार होने के बाद बल्लभगढ़ और एनआईटी क्षेत्र के करीब पांच लाख से अधिक परिवार के लोगों को प्रर्याप्त मात्रा में पेयजल मिल सकेगा।
जिले में पेयजल की कमी को दूर करने के लिए एफएमडीए की ओर यमुना किनारे चरणवद्ध तरीके से रेनीवेल लगाने की योजना है। प्रथम चरण में मोठूका और भीकूका में तीन रेनीवेल लगाने का निर्णय लिया गया है। यहां रेनीवेल लगाने के लिए जून में मिट्टी के नमूने लिए गए थे। एफएमडीए के मुख्य अभियंता विशाल बंसल ने बताया यमुना के पानी का स्तर कम होने के बाद दोबारा मिट्टी के नमूने लिए जाएंगे। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। उनका कहना है कि रेनीवेल लग जाने से जिले में करीब 30 एमलएडी पानी और बढ़ जाएगा। प्रत्येक रेनीवेल की 10-10 एमएलडी पानी की क्षमता होगी। यमुना किनारे लगाए जाने वाले नए रेनीवेल से स्मार्ट सिटी में पानी आपूर्ति का नेटवर्क मजबूत होगा क्योंकि पानी की उपलब्धता बढ़ने से पानी की किल्लत दूर होगी। फिलहाल शहर में करीब 100 एमएलडी पेयजल की कमी है। इस कमी को दूर करने के लिए फिलहाल तीन नए रेनीवेल लगाने की योजना को मंजूरी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन

रेनीवेल लगाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। पिछले दिनों दो गांव से रेनीवेल बनाने के लिए मिट्टी के नमूने लिए गए थे। अब दोबारा नमूने लेने का निर्णय लिया गया है।
विशाल बंसल, मुख्य अभियंता एफएमडीए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें