फरीदाबाद। सेक्टर-86 स्थित स्लेज हैमर अकादमी में बृहस्पतिवार को वीवाईसीए अकादमी यलो बी ने स्लैज हैमर को 17 रन से शिकस्त दी। वीवाईसीए क्रिकेट अकादमी यलो बी ने 203 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने आई स्लेज हैमर अंडर-12 की टीम 186 रन पर सिमट गई।
विज्ञापन
वीवाईसीए अकादमी की ओर से रुद्र पलरा ने 67 और उत्कर्ष ने 30 रन बनाए। स्लेज हैमर की ओर से लावनया तिवारी ने सात ओवर में 34 देकर दो विकेट लिए। स्लेज हैमर की ओर से तन्मय ने 58 और रेयांश ने 26 रन का योगदान दिया। वीवाईसीए अकादमी यलो बी की ओर से रिशंक ने आठ ओवर में 45 रन देकर चार विकेट लिए। रुद्र पलरा को प्लेयर ऑफ मैच चुना गया। संवाद