फरीदाबाद। तीसरे सोनाली यादव मेमोरियल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में बृहस्पतिवार को आरपीए ने टीएनएम गर्ल्स को आठ विकेट हराया। विजय यादव क्रिकेट अकादमी में हुए मैच में टीएनएम गर्ल्स की टीम 20 ओवर में 99 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से कोई बल्लेबाज खास योगदान नहीं दे सका। आरपीए की ओर से वंदना ने चार ओवर में 16 रन देकर चार विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरपीए की टीम की ओर से दीक्षा शर्मा ने नाबाद अर्धशतक पारी खेली। उन्होंने 39 गेंदों में 50 रन बनाए। वंदना को मैन ऑफ द मैच चुना गया। संवाद