फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: विवेक की शतकीय पारी से मास्टर-11 की टीम जीती

विज्ञापन
विज्ञापन
- कृष्णा भड़ाना की 150 रन की पारी हुई बेकार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। सेक्टर-88 स्थित स्लेज हैमर क्रिकेट मैदान पर रविवार को मास्टर-11 ने आरबी-11 को 61 रन से हराया। 20 ओवर के मुकाबले में मास्टर-11 ने पांच विकेट पर 270 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से विवेक सौरोत ने 47 गेंदों पर 120 रन की शानदार पारी खेली। नितिन ने 57 और शिवांश मिश्रा ने 41 रन बनाए। आरबी-11 के लिए अमनदीप, आदित्य, कुणाल, प्रदीप और आकाश ने एक-एक विकेट लिया।
विज्ञापन


जवाब में आरबी-11 की टीम पांच विकेट पर 209 रन ही बना सकी। ओपनर कृष्णा भड़ाना ने 150 रन की पारी खेली। अन्य खिलाड़ी कुछ खास नहीं कर सका। मास्टर-11 की ओर से निर्वान ने दो विकेट चटकाए। यतिन, आलोक और हर्ष ने एक-एक विकेट लिया। विवेक सौरोत को उनकी शतकीय पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें