-30 ओवर के मैच में टाइगर्स स्पोर्ट्स क्लब को 14 रन से हराया
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। खेड़ी गुजरान स्थित एकेपी मैदान पर शनिवार को एकेपी क्रिकेट अकादमी ने टाइगर्स स्पोर्ट्स क्लब को 14 रन से हराया। 30 ओवर के मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए एकेपी की टीम ने 184 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम के लिए ध्रुव राठी ने 43, गौरव ने 26, निमिष ने 25 और वैभव ने 24 रन का योगदान दिया। टाइगर्स स्पोर्ट्स क्लब के लिए हर्शिल बजाज ने तीन और जाग्रत भाटिया ने दो विकेट लिए। जवाब में टाइगर्स की टीम 24.5 ओवर में 170 रन पर ढेर हो गई। टीम की ओर से लक्ष्य ने 28 और गुरवीर ने 24 रन बनाए। एकेपी के नैतिक ने 4.5 ओवर में 32 रन देकर छह विकेट चटकाए। निखिल को दो विकेट मिले। नैतिक को उनकी गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।