फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: वाईटैलिटी प्राइड ने पांच विकेट से जीता मुकाबला

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। सेक्टर 16 स्थित क्रिकेट मैदान पर खेले गए मुकाबले में वाईटैलिटी प्राइड ने एफडब्ल्यूसीए को बेहद आसानी से पांच विकेट से हरा दिया। 35 ओवर के मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी को आई एफडब्ल्यूसीए ने 243 रनों का स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी वाईटैलिटी प्राइड ने महज 28.1 ओवर में पांच विकेट पर 245 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन


एफडब्ल्यूसीए के लिए दुष्यंत ने सिर्फ 100 गेंदों पर 107 रनों की पारी खेली जबकि अक्षत ने 46 और सक्षम ने 42 रन बनाए। वाईटैलिटी के लिए काव्यांश, मयंक और हिमांशु को एक-एक विकेट मिला। इसके जवाब में वाईटैलिटी के लिए बल्लेबाजी को आए तोशन सिंह ने 78 और युवराज सिंह ने 50 रन बनाए। वहीं आरव ने 29 और अवि ने 20 रनों का योगदान दिया। एफडब्ल्यूसीए कि ओर से प्रीत चौहान ने दो विकेट चटकाए जबकि सक्षम, अक्षत और पार्थ को एक-एक विकेट मिला। तोशन सिंह को उनकी पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें