फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: 909 रूट पर सोमवार से शुरू होगा बसों का संचालन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बल्लभगढ़। तिगांव से मंझावली जाने वाली सड़क पर सिटी बस के अधिकारियों की ओर से सर्वे का कार्य पूरा कर लिया गया है। सर्वे के बाद सोमवार से 909 रूट पर बस का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। अधिकारी तेजवीर ने बताया कि उनकी ओर से सर्वे का कार्य पूरा कर लिया गया है। तिगांव बैंक के पास सड़क पर पुलिया बनी हुई थी। उसको लोक निर्माण विभाग की ओर से ठीक करा दिया गया है। अब लो फ्लोर बस आसानी से निकल रही है। अब सोमवार से 909 रूट यानी बल्लभगढ़ से मंझावली को जाने वाली बस को दोबारा से शुरू कर दिया जाएगा। वहीं 916 रूट को अभी शुरू नहीं किया जाएगा क्योंकि 916 रूट पर कौराली गांव के पास मुख्य द्वार का निर्माण कार्य चल रहा है। उसके चलते कौराली को जाने वाला रास्ता बंद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें