फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिफ्ट न किया जाए वीटा मिल्क प्लांट

विज्ञापन
विज्ञापन
बल्लभगढ़। वीटा मिल्क प्लांट को रेवाड़ी के बावल क्षेत्र में शिफ्ट किए जाने को लेकर अब ग्रामीणों ने आपत्ति जतानी शुरू कर दी है। रविवार को ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल पृथला विधायक नयनपाल रावत से उनके निवास पर मिला। ज्ञापन के माध्यम से किसानों ने प्लांट शिफ्ट न कराने की मांग की गई।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि गांवों में रहने वाले लोगों की जीविका कृषि और पशुपालन पर निर्भर है। ज्यादातर लोग गाय-भैंसों का दूध सुबह-शाम वीटा प्लांट में देते है और अपने परिवार का भरण-पोषण करते है, लेकिन पता चला है कि सरकार प्लांट को बावल शिफ्ट करवाने की योजना बना रही है। उन्होंने कहा कि अगर यह प्लांट यहां से चला गया कि सैकड़ों पशुपालक बेरोजगार हो जाएंगे। उनके समक्ष जीवन यापन करने की समस्या पैदा हो गई है। पृथला विधायक ने लोगों को आश्वस्त किया कि प्लांट को शिफ्ट नहीं किया जाएगा। इसके लिए वह मुख्यमंत्री से बात करेंगे। इस मौके पर कृष्ण, घनश्याम, तेजपाल, नरेंद्र सिंह, अतर सिंह, खान सिंह, सुखबीर सिंह, हरिचंद, श्रीचंद, मनीराम, रामकुमार शर्मा, कुलदीप सिंह, जयचंद, दयाराम, ज्ञान कौशिक, नरेश पवार आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें