फरीदाबाद। सेक्टर-84 स्थित क्रिकेट मैदान पर शुक्रवार को स्टॉर्म राइडर्स ने एनर्जी-11 को पांच विकेट से हराया। टी-20 मुकाबले में एनर्जी-11 ने छह विकेट पर 197 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से पुनीत यादव ने 87, सत्यम ने 32 और तरुण ने 30 रन का योगदान दिया। स्टॉर्म राइडर्स की ओर से मयंक चंदीला और सारांश कोचर ने दो-दो विकेट लिए।
जवाब में स्टॉर्म राइडर्स ने 15.4 ओवर में पांच विकेट खोकर मुकाबला जीत लिया। टीम की ओर से विशु कौशिक ने 54, निखिल ने 45 और आदित्य ने 30 रन बनाए। एनर्जी-11 के लिए फरहान, शाहनवाज, धर्मेंद्र, कुणाल और मुख्तार ने एक-एक विकेट लिया। विशु कौशिक को मैन ऑफ द मैच चुना गया। संवाद