फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: जेसी बोस विश्वविद्यालय में 155 खिलाड़ी दिखाएंगे दम

विज्ञापन
विज्ञापन
-राज्य स्तरीय किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप का हुआ आगाज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। जेसी बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (वाईएमसीए) में शुक्रवार को राज्य स्तरीय किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप का शानदार आगाज हुआ। इस प्रतियोगिता में प्रदेश भर के विभिन्न जिलों से आए खिलाड़ी अपनी प्रतिभा और ताकत का प्रदर्शन करेंगे। शनिवार को रिंग में विभिन्न जिलों के खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला होने की उम्मीद है।

चैंपियनशिप के पहले दिन शुक्रवार को औपचारिकताएं पूरी की गईं। आयोजकों के अनुसार, प्रतियोगिता में भाग लेने आए सभी खिलाड़ियों का वजन (भारवर्ग) मापा गया और विस्तृत मेडिकल जांच की गई। नियमों के आधार पर खिलाड़ियों को उनके वजन और आयु वर्ग के अनुसार श्रेणियों में विभाजित किया गया है। पूरी तरह फिट पाए जाने के बाद अब शनिवार सुबह से ही रिंग में दो-दो हाथ करने का सिलसिला शुरू होगा।
विज्ञापन


मेजबान जिले का दबदबा

इस 25वीं स्टेट चैंपियनशिप में हरियाणा के विभिन्न जिलों से करीब 500 खिलाड़ी शिरकत कर रहे हैं। विशेष बात यह है कि इसमें मेजबान जिले का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। कुल प्रतिभागियों में से अकेले फरीदाबाद के ही करीब 155 खिलाड़ी रिंग में पदक जीतने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन


खेल प्रेमियों और विशेषज्ञों की नजरें मुख्य रूप से फरीदाबाद की उन दो बेटियों पर टिकी हैं, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का मान बढ़ाया है। अपने-अपने आयु वर्ग में विश्व की नंबर एक खिलाड़ी रिद्धिमा कौशिक और सौम्या भारद्वाज इस प्रतियोगिता के मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें