फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बड़खल रेलवे ओवरब्रिज पर लगेंगे व्यू बैरियर

विज्ञापन
विज्ञापन
बाहर का दृश्य नहीं देखा दिखाई, सड़क पर ही ध्यान केंद्रित रखेंगे चालक
विज्ञापन

सचिन कुमार
फरीदाबाद। बड़खल रेलवे ओवर ब्रिज से गुजरने वाले हजारों वाहन चालकों का सफर आने वाले समय में पहले से ज्यादा सुरक्षित होने जा रहा है। पुल पर बढ़ती भीड़, जाम और हादसों की आशंका को देखते हुए अब यहां व्यू बैरियर लगाए जाएंगे। फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) के द्वारा पुल के दोनों किनारों पर व्यू बैरियर लगाने का फैसला किया है।

दरअसल, बड़खल रेलवे ओवरब्रिज शहर के व्यस्ततम मार्गों में शामिल है। यहां से गुजरते समय कई लोग ब्रिज के नीचे से जाने वाली रेलवे लाइन को देखने या फोटो लेने के लिए वाहन रोक देते हैं। इससे न सिर्फ पीछे चल रहे वाहनों को परेशानी होती है, बल्कि कई बार लंबा जाम भी लग जाता है। कुछ लोग तो फुटपाथ से उतरकर सीधे ब्रिज की सड़क पर आ जाते हैं, जिससे हादसे की आशंका बनी रहती है। इन्हीं समस्याओं को ध्यान में रखते हुए पुल के दोनों ओर व्यू बैरियर लगाने का निर्णय लिया गया है। बैरियर लगने के बाद बाहर का दृश्य सीधे दिखाई नहीं देगा, जिससे वाहन चालक सड़क पर ही ध्यान केंद्रित रखेंगे और बीच सड़क पर रुकने की प्रवृत्ति भी खत्म होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एफएमडीए के अधिकारियों के अनुसार, परियोजना के लिए बजट तय कर लिया गया है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही काम शुरू कर दिया जाएगा। बैरियर की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा ताकि वे लंबे समय तक सुरक्षित और टिकाऊ बने रहें। व्यू बैरियर लगने से जहां एक ओर जाम की समस्या कम होगी, वहीं दूसरी ओर हादसों पर भी प्रभावी रोक लग सकेगी। इससे बड़खल रेलवे ओवरब्रिज पर सफर पहले से ज्यादा सुरक्षित और सुगम हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें