फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: आरटीई के तहत दाखिले के आवेदनों का सत्यापन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
-अभिभावकों के पास 15 जुलाई तक का समय
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शिक्षा का अधिकार (आरटीई) अधिनियम के तहत निजी स्कूलों में दाखिले के लिए किए गए आवेदनों का सत्यापन शुक्रवार से शुरू हो गया है। इसके तहत जिले भर से आए 80 से अधिक आवेदनों की जांच की जाएगी। इसमें फरीदाबाद और बल्लभगढ़ खंड के बच्चे शामिल हैं।

शिक्षा विभाग के अधिकारियों
के अनुसार सत्यापन की प्रक्रिया 15 जुलाई तक होगी। विभाग ने सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे अंतिम तारीख का इंतजार न करें। वे समय रहते अपने बच्चों के दस्तावेज का सत्यापन करवा लें ताकि बाद में किसी तरह की परेशानी न हो। सत्यापन की पूरी प्रक्रिया को खंड स्तर पर आयोजित किया जा रहा है। अभिभावकों को दाखिले से जुड़े सभी दस्तावेज लेकर संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) कार्यालय में जाना होगा। वहां मौजूद अधिकारी दस्तावेज का मिलान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों का कहना है कि सत्यापन के दौरान यदि किसी भी छात्र के दस्तावेजों में कोई कमी या गड़बड़ी पाई जाती है, तो उसका आवेदन तुरंत निरस्त कर दिया जाएगा। इसके बाद किसी भी तरह की सुनवाई नहीं होगी। इसलिए अभिभावक घर से निकलने से पहले सभी जरूरी कागजात जैसे आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र और बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र अच्छी तरह जांच लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें