फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: स्नातक में दाखिले का आखिरी मौका कल तक

विज्ञापन
विज्ञापन
अब तक 20 हजार से अधिक आवेदन आए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। जिले के कॉलेजों में स्नातक (यूजी) पाठ्यक्रमों में दाखिला लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के पास अब सिर्फ एक दिन का समय शेष है। कॉलेजों और ऑनलाइन पोर्टल पर आवेदन करने की प्रक्रिया अब अपने बिल्कुल अंतिम दौर में पहुंच चुकी है।आवेदन करने की अंतिम तिथि 12 जुलाई है। ऐसे में अब साइबर कैफे, ऑनलाइन पोर्टल और कॉलेज परिसरों में विद्यार्थियों की हलचल और गतिविधियां काफी ज्यादा बढ़ गई हैं।
अब तक के आंकड़ों की बात करें तो जिले के विभिन्न सरकारी, सहायता प्राप्त (एडेड) और निजी कॉलेजों में करीब 20 हजार से अधिक आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। दाखिला ट्रेंड को देखते हुए इस बार भी राजकीय नेहरू कॉलेज विद्यार्थियों की पहली पसंद बना हुआ है, जहां विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए 5,000 से अधिक आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। इसके अलावा डीएवी कॉलेज और अग्रवाल कॉलेज में भी 2500-2500 से अधिक आवेदन आ चुके हैं।
विज्ञापन


उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, आवेदनों की जांच के बाद 21 जुलाई को प्रोविजनल मेरिट सूची जारी की जाएगी। इसके बाद 22 जुलाई को फाइनल मेरिट सूची आएगी। जिन विद्यार्थियों का नाम इस सूची में आएगा, उन्हें 27 जुलाई तक अपनी ऑनलाइन फीस जमा करनी होगी।

जिला उच्चतर शिक्षा अधिकारी रितिका गुप्ता ने साफ किया है कि यदि कोई विद्यार्थी तय समय पर फीस नहीं भरता है, तो उसे बाद में होने वाली फिजिकल काउंसलिंग (सीट खाली रहने पर) का इंतजार करना होगा। 12 जुलाई के बाद किसी भी हाल में पोर्टल दोबारा नहीं खुलेगा और न ही किसी आवेदन पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन


रितिका गुप्ता ने विद्यार्थियों से अपील की है कि वे अंतिम घंटों के दौरान सर्वर डाउन होने या तकनीकी खराबी जैसी समस्याओं से बचने के लिए आखिरी समय का इंतजार न करें। जिन्होंने अभी तक फॉर्म नहीं भरा है, वे जल्द से जल्द अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें ताकि प्रवेश का यह अवसर हाथ से न छूटे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें